Giridih News: घटनास्थल का निरीक्षण कर की गयी वीडियोग्राफी, ऑन द स्पॉट फैसला पर अड़े रहे ग्रामीण

Giridih News: दुष्कर्म मामले की जांच के लिए पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पीडता के परिजन व कई ग्रामीण भी जंगल में पहुंच गये. आरोपी को देख परिजन व ग्रामीण भड़क गये और पुलिस से ऑन द स्पॉट फैसला करने की मांग पर अड़ गये. पीड़िता के परिजन आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे. हालांकि भड़के ग्रामीणों को सूझबूझ का साथ थाना प्रभारी ने शांत कराने में सफल रहे. परिजनों को भरोसा दिलाया गया कि हर हाल में आरोपी को कड़ी सजा दिलायी जायेगी.

चपुआडीह पंचायत के एक गांव की दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मंगलवार को बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह और एसआई विजय कुमार मंडल अधेड़ आरोपी भुनेश्वर प्रसाद यादव के साथ घटनास्थल चिरु बदर जंगल पहुंची. इस दौरान आरोपी ने घटनाक्रम को पुलिस के सामने बयां किया. आरोपी पुलिस टीम को घने जंगल के बीच ले गया, यहीं पर उसने दिव्यांग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वीडियोग्राफी की. इस दौरान पुलिस टीम ने पीड़िता की एक जोड़ी चप्पल भी बरामद की है. घटनास्थल से कई अन्य सामग्री भी पुलिस के हाथ लगी है जिसके सहारे आगे की कार्रवाई में पुलिस को मदद मिलेगी. पुलिस टीम आरोपी मुंडहरी गांव निवासी भुनेश्वर प्रसाद यादव के घर भी पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाने में लग गयी.दुष्कर्म मामले की जांच के लिए पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पीडता के परिजन व कई ग्रामीण भी जंगल में पहुंच गये. आरोपी को देख परिजन व ग्रामीण भड़क गये और पुलिस से ऑन द स्पॉट फैसला करने की मांग पर अड़ गये. पीड़िता के परिजन आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे. हालांकि भड़के ग्रामीणों को सूझबूझ का साथ थाना प्रभारी ने शांत कराने में सफल रहे. परिजनों को भरोसा दिलाया गया कि हर हाल में आरोपी को कड़ी सजा दिलायी जायेगी.

वारदात के बाद बेहोश होने पर दिव्यांग को जंगल में ही छोड़ आया था आरोपी

बता दें कि चपुआडीह पंचायत के एक गांव की दिव्यांग किशोरी को आरोपी भुनेश्वर प्रसाद यादव ने दुकान से घर छोड़ देने की बात कहकर तीन किलोमीटर दूर जंगल ले गया, यहां रविवार की रात दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गयी. स्थिति गंभीर देख आरोपी ने उसे जंगल में ही छोड़कर लौट आया. सोमवार की सुबह जब उसे होश आया तो वे दर्द से चीखने चिल्लाने लगी. हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा कि दिव्यांग निर्वस्त्र पड़ी हुई है.

आरोपी को जेल भेज दिया गया है : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया आरोपी का ब्लड सैंपल आदि को अस्पताल में चिकित्सकों के सहयोग से कलेक्ट किया है. रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >