Giridih News : अधिक उम्र के कारण युवती ने शादी से किया इनकार

Giridih News : बैरंग लौटे दूल्हा समेत बाराती

Giridih News : देवरी. शादी रचाने पहुंचे दूल्हा की उम्र अधिक होने के कारण दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद बारात को बैरंग लौटना पड़ा. चर्चा है कि दूल्हा बना युवक तीन बच्चों का पिता है. उसकी उम्र दुल्हन से दोगुनी से भी अधिक बतायी जाती है. देर रात अपने रिश्तेदारों के साथ वह दूसरी शादी रचाने देवरी थाना क्षेत्र घासीडीह (चतरो) स्थित लकड़गढ़ा महादेव मंदिर पहुंचा था. कन्या पक्ष से पहुंची महिलाओं के बीच दूल्हा की उम्र को लेकर हो रही कानाफूसी की भनक युवती को लग गयी. इसके बाद युवती ने कथित वर से शादी करने से साफ इनकार कर दिया. मामले की जानकारी होने पर मंदिर प्रबंधन ने भी बेमेल जोड़े की शादी पर आपत्ति जतायी. इसके बाद शादी रचाने के इरादे से पहुंचा अधेड़ अपने रिश्तेदारों के पास वापस लौट गया. कथित दूल्हा देवघर का और कन्या पक्ष चकाई प्रखंड का बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >