Giridih News :युवक की शादी रुकवाने हजारीबाग से देवरी पहुंची युवती

Giridih News :एक युवक की शादी रुकवाने के लिए हजारीबाग की युवती रविवार को देवरी थाना पहुंच गयी. युवती ने पुलिस से नायकडीह गांव के एक युवक की शादी रुकवाने की मांग की.

एक युवक की शादी रुकवाने के लिए हजारीबाग की युवती रविवार को देवरी थाना पहुंच गयी. युवती ने पुलिस से नायकडीह गांव के एक युवक की शादी रुकवाने की मांग की. शादी रुकवाने की मांग पर अड़ी युवती रात तक देवरी थाना में डटी हुई थी. युवती का कहना था कि युवक से उसका वर्ष 2019 से 2021 तक संबंध था. नौकरी के लिए राशि खर्च करने के नाम पर युवक ने उससे 7.85 लाख रुपये भी ले लिया था. युवती के मुताबिक उसे शादी का भरोसा दिलाया गया था. अब उसे धोखा देकर वह अन्य लड़की के साथ विवाह रचा रहा है. अब वह ना तो उससे शादी करेगी और ना ही उसकी शादी होने देगी. बताया कि दो दिन पूर्व उसे जानकारी मिली कि 20 अप्रैल को युवक की शादी होनेवाली है. देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >