Giridih News :प्रखंडों का दौरा कर जिला संघ ने सुनीं पंचायत सचिवों की समस्याएं

Giridih News :झारखंड राज्य पंचायत सचिव जिला संघ की एक टीम ने शुक्रवार को जमुआ, बिरनी व राजधनवार प्रखंड का दौरा कर पंचायत सचिवों की समस्याएं सुनीं.

झारखंड राज्य पंचायत सचिव जिला संघ की एक टीम ने शुक्रवार को जमुआ, बिरनी व राजधनवार प्रखंड का दौरा कर पंचायत सचिवों की समस्याएं सुनी. टीम में जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार सिंह, जिला मंत्री राजकिशोर साहू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, संगठन मंत्री संखैय किस्कू, जिला कोषाध्यक्ष मोबिन अहमद व उपाध्यक्ष दशरथ प्रसाद शामिल थे.

तीन प्रखंड कमेटियों का हुआ गठन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीनों प्रखंडों में पंचायत सचिवों के साथ सामूहिक बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गयी और इसके समाधान की दिशा में कदम उठाने की रणनीति भी बनायी गयी. कहा कि तीन प्रखंडों में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. बताया कि बिरनी में प्रदीप कुमार गुप्ता अध्यक्ष, उमेश कुमार मंडल सचिव, इंद्रजीत कुमार उपाध्यक्ष, हृदयपाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण प्रसाद व मो रजा संगठन मंत्री चुने गये. जबकि जमुआ प्रखंड में स्टीफन मरांडी अध्यक्ष, बबिता कुमारी उपाध्यक्ष, कौशल कुमार कोषाध्यक्ष, मिथिलेश कुमार मोदी महामंत्री, साजिद आलम संघर्ष मंत्री व सुरेश कुमार रजक मीडिया प्रभारी बनाये गये. वहीं राजधनवार प्रखंड में रामशरण प्रसाद यादव को अध्यक्ष, केदार बैठा सचिव, निर्मला कुमारी उपाध्यक्ष व अमित कुमार को उप कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा कई पंचायत सचिवों को सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >