Giridih News:डीलर एसोसिएशन ने जताया विधायक का आभार

Giridih News:मांगें पूरी होने पर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन गिरिडीह ने विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का आभार जताया.

गिरिडीह. मांगें पूरी होने पर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन गिरिडीह ने विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का आभार जताया. रविवार को एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने विधायक को बुके दिया व मिठाई खिलाई. शिष्टमंडल के लोगों ने कहा कि गिरिडीह विधायक के अथक प्रयास से अनुकंपा के नियोजन में उम्र सीमा 60 वर्ष की बाध्यता समाप्त कर पूर्ववत कर दी गयी. साथ ही कमीशन बढ़ाकर दो रु करने का प्रस्ताव संभवत: आगामी कैबिनेट में पास हो जायेगा. शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बंसल, नगर अध्यक्ष अमित कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन, प्रखंड उपाध्यक्ष सुबोध कुमार व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >