Giridih News :सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी, बढ़ा आक्रोश

Giridih News :हरलाडीह ओपी क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना अब तूल पकड़ लिया है. आजसू का प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ से मुलाकात कर आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. इधर, संताल समाज ने एक फरवरी को आंदोलन करने की घोषणा की है.

बताया जा रहा है कि आरोपियों के बारे में विश्वसनीय सूचना देनेवाले व्यक्ति को इनाम दिये जाने की भी बात कही गयी है. साथ ही सूचना देनेवाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखे जाने की बात कही गयी है. इस जघन्य घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. संताल समाज ने मामले को लेकर एक फरवरी से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है. घटना से संबंधित खबरें और प्रतिक्रिया इंटरनेट मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है.

हर पहलू से की जा रही जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है. पीड़िता के परिजनों के अलावा अन्य लोगों से से भी पूछताछ जारी है, ताकि जल्द आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके. इधर, आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने हरलाडीह ओपी व खुखरा थाना जाकर पुलिस पदाधिकारी से मुलाकात की. इस दौरान उक्त लोगों ने एसडीपीओ सुमित प्रसाद से भेंट कर इस घिनौने अपराध में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान कर अविलंब उनकी गिरफ्तारी की मांगसे की. प्रतिनिधिमंडल में यशोदा देवी, छक्कन महतो, प्रियंका शर्मा, कोलेश्वर दास, मेराज आलम, शंभु सिंह, आनंद अग्रवाल आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >