Giridih News :सदर अस्पताल में नहीं मिल रहा है टेटवैक इंजेक्शन, बाहर से खरीदना मजबूरी

Giridih News :सदर अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से टेटवैक इंजेक्शन की कमी है. इसके कारण अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर सड़क दुर्घटना, मारपीट, गिरने या कटे-फटे घाव वाले मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं.

सदर अस्पताल ना सिर्फ जिला मुख्यालय बल्कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भी मरीज इलाज करवाने आते हैं. टेटवैक इंजेक्शन चोट लगने, जख्म होने या किसी भी प्रकार के कटे-फटे घाव में संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी माना जाता है. अस्पताल में इसकी अनुपलब्धता नहीं होने से मरीजों को मजबूरी में बाहर से इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है. अस्पताल पहुंचे कई मरीजों और उनके परिजनों ने इस पर नाराजगी जतायी है. कहा कि सरकारी अस्पताल में बुनियादी दवाओं की कमी चिंताजनक है. मरीजों का कहना है कि वे मुफ्त और सुलभ इलाज की उम्मीद लेकर सदर अस्पताल आते हैं, लेकिन जब जरूरी इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं होता तो भरोसा टूटता है.

टेटवैक इंजेक्शन की कमी जल्द होगी दूर : सिविल सर्जन

इस संबंध में नव पदस्थापित सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्होंने सदर अस्पताल के दवाखाना का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि टेटवैक इंजेक्शन फिलहाल उपलब्ध नहीं है. इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए पूर्व में ही ऑर्डर दिया गया है. जल्द ही इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध हो जायेगा औक मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >