Giridih News : तेली-साहू समाज संघर्ष समिति का गठन, सुनील बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Giridih News :गिरिडीह नगर निगम के वार्ड नंबर 12 के पटेलनगर में तेली समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता भागवत साह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गिरिडीह के अलावा गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो व देवघर जिले के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल से भी लोगों की उपस्थिति रही.

गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो व देवघर समेत बिहार व पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने लिया भाग

सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता लाने पर जोर

गिरिडीह नगर निगम के वार्ड नंबर 12 के पटेलनगर में तेली समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता भागवत साह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गिरिडीह के अलावा गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो व देवघर जिले के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल से भी लोगों की उपस्थिति रही. बैठक में समाज के बीच सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता लाने पर जोर दिया गया. इसके लिए सर्वसम्मति से नये संगठन तेली साहू समाज संघर्ष समिति का गठन किया गया. इसमें अनुभवी व समाज के प्रति समर्पित नेता सुनील साहू को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. अध्यक्षता करते हुए भागवत साह ने कहा कि संगठन का कार्य क्षेत्र झारखंड समेत पूरा देश होगा. बताया कि सर्वसम्मति से चयनित राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही राष्ट्रीय कार्यसमिति का विस्तार करते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे.

जागरूकता के लिए चलाया जायेगा अभियान

सुनील साहू ने कहा कि हमारे समाज के साथ आज भी अन्याय हो रहा है. सामाजिक चेतना के अभाव में लोग विरोध भी नहीं कर पाते हैं. तेली समाज का वोट थोक भाव में प्राप्त करने वाली राजनीतिक पार्टियां भी विपरीत परिस्थितियों में मुंह फेर लेती है. राजनीतिक जागरूकता के अभाव में हमारा समाज सब कुछ सहता आ रहा है. तेली साहू समाज संघर्ष समिति के माध्यम से झारखंड समेत पूरे धेश में समाज के बीच सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता लाने का अभियान चलाया जायेगा.ये थे उपस्थित : बैठक में कुंजबिहारी साव, संजय स्नेही, मनोज गुप्ता, भुवनेश्वर साहू, सुदामा साव, नंदलाल साव, अशोक साव, मुरारी साव, रामविलास साव, जोधन नायक, रंधीर साहू, प्रदीप गुप्ता, अशोक साहू, राजू रंजन प्रसाद, तारिक साव, रामप्रसाद मंडल, संतोष साव, राजेश साव, प्रभुनाथ गुप्ता, विनोद साव, कमलेश्वर साव, शिवशंकर साहू, श्यामदेव प्रसाद गुप्ता, मदन साहा, चेतलाल साव, चुरामन साव, गोपाल साव, चतुर्गुण चतुर्गुण साव, कमलेश प्रसाद, टिंकू साव, अनिल गुप्ता, राजेश कुमार साव समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >