बैठक के दौरान विद्यालय के शिक्षक विरेंद्र प्रसाद वर्मा ने विद्यालय में आयोजित होने वाले मासिक परीक्षा के महत्व एवं उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की. अभिभावकों से बच्चों के परीक्षा में नियमित रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम को विद्यालय के कई शिक्षकों ने संबोधित करते हुए अभिभावकों से विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
योजनाओं की दी गयी
जानकारी
इसमें सरकार की तरफ से दी जाने वाली प्रीमैट्रिक स्कॉलरशिप, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, सावित्रीबाई फुले योजना, इको क्लब, सड़क सुरक्षा, बच्चों के खाते से आधार का लिंक करवाना, वोटर आईडी, पेन नंबर की अनिवार्यता, आधार में सुधार आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
