Giridih News :होली में विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करें : राजेंद्र प्रसाद

Giridih News :खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को गावां, देवरी, जमुआ, नवडीहा, धनवार, हीरोडीह, घोड़थंभा, लोकायनयनपुर, परसन व तिसरी के इंस्पेक्टर, थाना व ओपी प्रभारी के साथ अनुमंडल कार्यालय में क्राइम मीटिंग की.

एसडीपीओ ने पुलिस अधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग

दर्ज मामलों की समीक्षा कर कार्रवाई का दिया निर्देश

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को गावां, देवरी, जमुआ, नवडीहा, धनवार, हीरोडीह, घोड़थंभा, लोकायनयनपुर, परसन व तिसरी के इंस्पेक्टर, थाना व ओपी प्रभारी के साथ अनुमंडल कार्यालय में क्राइम मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने होली समेत अन्य त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था का सख्ती से पालन करने, क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का पूरी तरह रोक लगाने, क्षेत्र में लोगों के साथ जुड़कर काम करते हुए बेहतर पुलिसिंग स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, दहेज हत्या, अपहरण, एससी0एसटी, एनडीपीएस एक्ट, 498ए, आइटीएस एक्ट से संबंधि मामलों की समीक्षा की. उक्त मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने कहा कि लग्न के कारण क्षेत्र की सभी सड़कों पर गाड़ियों की अधिक आवाजाही हो रही है. सुक्षा के लिए सभी पदाधिकारी संबंधित क्षेत्रों में लगातार गश्ती करते रहेंगे. बताया कि क्षेत्र में अवैध माइनिंग, शराब कारोबार, पशु तस्करी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने तमाम थाना और ओपी प्रभारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि होली में हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि क्षेत्र में अमन शांति कायम रहे और त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सके. मौके पर जमुआ इंस्पेक्टर रोहित सिंह, नवडीहा प्रभारी निशि कुमारी, घोड़थंभा ओपी प्रभारी एसएन ईश्वर, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, गावां अभिषेक सिंह, जमुआ मणिकांत कुमार, देवरी सोनू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >