Giridih News :झामुमो के स्थापना दिवस में भाग लेंगे कार्यकर्ता व समर्थक

Giridih News :जिले में झामुमो के स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर है. शनिवार को देवरी थाना मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में तैयारी समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में देवरी के चार जोन के प्रभारी सहित पार्टी के सक्रिय साथियों ने भाग लिया.

जिले में झामुमो के स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर है. शनिवार को देवरी थाना मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में तैयारी समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में देवरी के चार जोन के प्रभारी सहित पार्टी के सक्रिय साथियों ने भाग लिया. पर्यवेक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाना है. देवरी की 27 पंचायतों को चार जोन में बांटा गया है. इसके प्रभारी कैलाश यादव, किशोर वर्मा, मोजाहिद व अनिल चौधरी हैं. कहा कि गांवों में चार मार्च को गिरिडीह चलो का नारा गूंज रहा है. बैठक में व्यास राय, भीखन मंडल, नरेश महथा, रामकिशुन हाजरा, पौलुस हांसदा, कासीम अंसारी, अलबेसियूस हेंब्रम, लमनीष चौधरी, हीरा किस्कू, मंजूर आलम, चेतलाल हाजरा, अर्जुन सोरेन, संतोष मिश्रा, टुकलाल हाजरा, सप्पू राय, निजाम अंसारी, राजकुमार राम आदि मौजूद थे.

झामुमो की बैठक में स्थापना दिवस पर चर्चा

बड़कीटांड़ में झामुमो की बैठक हुई. झायुमो के जिला उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद ने पार्टी के 52वें स्थापना दिवस की तैयारी पर चर्चा की. साथ ही झामुमो के सदस्यता अभियान पर बल दिया. उन्होंने स्थापना दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में लोगों के गिरिडीह पहुंचने का का आह्वान किया. मौके पर परवेज आलम, गोपाल दूबे, मो. शब्बीर, मुख्तार मिर्जा, मुस्तकीम अंसारी, कलीम अंसारी, अनवर अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मो. इस्तेयाक, मो. मकसूद, कमरुद्दीन मिर्जा, अनवर शेख, मो. कलाम, मेहताब अंसारी, डीलो दास, नसीम मल्लिक, शब्बीर अंसारी, सलीम अंसारी, कबीर अंसारी, जाहिद अंसारी आदि थे.

.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >