Giridih News: नाइजर में फंसे मजदूरों के परिजनों को किया सहयोग

Giridih News: समाजसेवी अमजद खान ने बताया कि जेएलकेएम मजदूरों की वापसी को ले लगातार प्रयासरत है. विदित हो कि नाइजर में दोंदलो के फलजीत महतो, राजू महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो और मुंडरो के उत्तम महतो मजदूर को आतंंकियों ने अगवा कर लिया और चार माह बाद भी उनकी वतन वापसी नहीं हुई है.

नाइजर में फंसे बगोदर के पांच प्रवासी मजदूरों के परिजनों से मिलने समाजसेवी व जेएलकेएम नेता अमजद खान और पप्पू शाह दोंदलो और मुंडरो पहुंचे. करमा पर्व के मद्देनजर पांचों मजदूरों के परिवार के बच्चों को वस्त्र भेंट की. उनके माता-पिता को अंग वस्त्र एवं मिठाई भी दी. समाजसेवी अमजद खान ने बताया कि जेएलकेएम मजदूरों की वापसी को ले लगातार प्रयासरत है. विदित हो कि नाइजर में दोंदलो के फलजीत महतो, राजू महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो और मुंडरो के उत्तम महतो मजदूर को आतंंकियों ने अगवा कर लिया और चार माह बाद भी उनकी वतन वापसी नहीं हुई है. मौके पर प्रेमचंद साहू, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो, सोहन लाल महतो, मुखिया तुलसी महतो, रंजन महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >