गन्ना लदी पिकअप वैन पलटी, चालक घायल-

बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी बाइपास के समीप की घटना

बगोदर.

बगोदर थानांतर्गत जीटी रोड माहुरी बाइपास के समीप गन्ना से लदी एक पिकअप वैन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे पिकअप वैन चालक को हल्की चोट आयी है. बताया जाता है कि गन्ना लदी पिकअप वैन आसनसोल से बरही की ओर जा रही थी. माहुरी जीटी रोड सिक्स लेन बाइपास के समीप पिकअप वैन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे पिकअप वैन में लोड सभी गन्ने सड़क पर बिखर गये. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे चालक को निकाला और इलाज कराया. इसके बाद सड़क पर बिखरे गन्ने को वाहन में लोड किया.

सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल : देवरी.

चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के खरियोडीह गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार देवरी थाना क्षेत्र के सिकरुडीह गांव निवासी रामुू राम का पुत्र दीपक राम(20 वर्ष) घायल हो गया. घटना मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे की है.घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी देवरी लाया गया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

बाइक की चपेट में आकर बच्ची घायल : देवरी.

चतरो- गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थानांतर्गत सिरनाटांड़ के पास मंगलवार की शाम बाइक की चपेट में आकर दस वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल केतकी कुमारी को सीएचसी देवरी से बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार तिसरी प्रखंड के डूबा निवासी राजकुमार राय अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सरौन मेला गया था. मेला से लौटने के क्रम में सिरनाटांड़ के पास वह सपरिवार रुका हुआ था. इसी दौरान एक बाइक सवार सड़क के पास खड़ी उसकी बेटी को धक्का मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >