Giridih News :नुक्कड़ नाटक से छात्रों को जागरूक किया गया

Giridih News :पारसनाथ दिगंबर जैन मध्य विद्यालय इसरी बाजार में शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल संरक्षा विभाग धनबाद की टीम ने रेल संरक्षा जागरूकता अभियान के तहत ‘क्या कहती है रेल’ नाटक मंचित क विद्यार्थियों को जागरूक किया.

पारसनाथ दिगंबर जैन मध्य विद्यालय इसरी बाजार में शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल संरक्षा विभाग धनबाद की टीम ने रेल संरक्षा जागरूकता अभियान के तहत ‘क्या कहती है रेल’ नाटक मंचित क विद्यार्थियों को जागरूक किया. नाटक में बच्चों को बताया गया कि इयर फोन या मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक के आसपास नहीं चलना चाहिए. यदि रेल फाटक बंद हो तो उसके खुलने पर ही लाइन पार करने, प्लेटफॉर्म बदलते समय या बाहर निकलते समय पुल का प्रयोग करने, ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ व गैस सिलिंडर लेकर सफर नहीं करने, ट्रेन में धूम्रपान नहीं करने, ट्रेन आने के समय से पूर्व स्टेशन पहुंच जाने की बात कही गयी. कहा गया कि हमारा जीवन अनमोल है. हमें इन उपायों को अपनाकर जीवन की रक्षा करनी चाहिए. विद्यार्थियों से अपने-अपने माता-पिता, भाई-बहन व आसपास के लोगों को भी इससे अवगत कराने का आह्वान किया गया. मौके प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन, शिक्षक नेम कुमार जैन, अशोक सिन्हा, राजेश ठाकुर,अंकित जैन, महेश साव, शक्ति प्रसाद महतो, महेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद, बिनोद कुमार, शिक्षिका निक्की कुमारी, ममता कुमारी, मनोरमा कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >