Giridih news: जिला स्तरीय खेल के लिए चयनित विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Giridih news: मालूम रहे कि इंदिरा गांधी मैदान जमुआ में आयोजित खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में इस विद्यालय ने छात्रों ने 12 से अधिक मेडल प्राप्त किया. पांच विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय खेलो झारखंड के लिए हुआ है. प्रभारी प्राचार्य बिनोद कुमार ने भी संबोधित किया.

उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा के पांच विद्यार्थियों का चयन खेला झारखंड प्रतियोगिता के लिए हुआ है. नावाडीह पंचायत के मुखिया संतोष कुमार ने सभी को बुधवार को सम्मानित किया. उन्होंने स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग से उपलब्ध कराये गये कॉपी व डायरी का वितरण किया. इससे विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया. मालूम रहे कि इंदिरा गांधी मैदान जमुआ में आयोजित खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में इस विद्यालय ने छात्रों ने 12 से अधिक मेडल प्राप्त किया. पांच विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय खेलो झारखंड के लिए हुआ है. प्रभारी प्राचार्य बिनोद कुमार ने भी संबोधित किया. मौके पर समाजसेवी श्रीकांत वर्मा, शिक्षक सुधीर कुमार, शिक्षिका फूलमती कुमारी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >