Giridih News :छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास

Giridih News :कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया. वहीं, भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा ने योग शिविर लगाया.

कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया. निदेशक राजीव रंजन ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया. इधर, नगर निगम क्षेत्र के आंबेडकर भवन में भाजपा अजामो वे योग शिविर का आयोजन किया. नेतृत्व मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने किया. प्रशिक्षक अमित सिन्हा ने योगाभ्यास किया. मौके पर पूर्व मेयर सुनील पासवान, कामेश्वर पासवान, उमेश दास, विक्रमा मांझी, चैता दास, पंकज गुप्ता, दिलीप दास, सुनील रजक, रूपलाल दास, शंकर दास, संतोष गुप्ता, मनीष वर्णवाल, शुभम पासवान आदि उपस्थित थे.

भारत विकास परिषद ने भी लगाया शिविर

भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखाने योग शिविर लगाया. शिविर में गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार, एसडीओ श्रीकांत यशवंत बिस्पुते, शाखाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह पूंछिया, कोषाध्यक्ष रमेश सिन्हा, राहुल कुमार, राहुल सिन्हा सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >