Giridih News: खेलो झारखंड प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय रूपायडीह के छात्रों ने मारी बाजी

Giridih News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूपायडीह के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल व गांव के नाम को रोशन करने का काम किया. इसकी जानकारी रूपायडीह के अविनाश पासवान ने दी.

राज्य सरकार के द्वारा जारी खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत जमा दो उच्च विद्यालय पलौंजिया के बगल स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूपायडीह के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल व गांव के नाम को रोशन करने का काम किया. इसकी जानकारी रूपायडीह के अविनाश पासवान ने दी. कहा कि खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत बीते मंगलवार को पलौंजिया स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदीप पासवान के पुत्र ऋषिकांत पासवान ने 5 फीट 2 इंच हाई जंप कर दूसरा स्थान लाया. लोंग जंप में अरविंद पासवान के पुत्र अनिकेत पासवान ने 14 फीट 1 इंच जंप कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि उषा देवी की पुत्री अन्नू कुमारी ने 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान लाकर स्कूल व गांव के नाम को रोशन किया. अब ये बच्चे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >