Giridih News :एक राष्ट्र-एक चुनाव पर प्रतिभागियों ने रखे विचार

Giridih News :गिरिडीह कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक ने विकसित भारत युवा संसद के जिलास्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना था.

गिरिडीह कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम शुरू

गिरिडीह कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक ने विकसित भारत युवा संसद के जिलास्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना था. कार्यक्रम का उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर रवि कुमार मिश्र, गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ छोटू प्रसाद, सरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल, श्री आरके महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ मधुश्री सेन सान्याल, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की संयुक्त सचिव डॉ निकिता गुप्ता, अधिवक्ता अमित सिन्हा, इंग्लिश के प्रोफेसर मृगेंद्र नारायण सिंह व डॉ बलभद्र सिंह ने किया. जिला स्तर पर एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रतिभागियों ने तीन मिनट में अपने विचार रखे. निर्णायक मंडली में अतिथियों के अलावा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने युवाओं के उत्साह और विचारों की सराहना की. साहित्यकार डॉ छोटू प्रसाद ने युवा प्रतिभागियों को रचनात्मक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया. वहीं, डॉ संतोष कुमार लाल और डॉ मधुश्री सेन सान्याल ने छात्रों को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की महत्ता समझाया. मंच संचालन श्वेता सिंह, सोनू कुमार, अमित कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सुशांत मंडल, अनुराग सागर ने किया. गणेश वंदना रिद्धि, लक्ष्मी, काजल व रिया सिंह व स्वागत गीत साजन पाठक ने प्रस्तुत किया. एनएसएस ईकाई वन के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी. कहा कि पूरे झारखंड में गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह को नोडल सेंटर बनाया गया है.

कोडरमा व गिरिडीह के प्रतिभागी हो रहे शामिल

इसमें गिरिडीह व कोडरमा जिले के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं. भारत सरकार विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित करा 2047 के विकसित भारत के सपनों को एक मजबूत आधार प्रदान करने की कोशिश है. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस वन के स्वयंसेवकों ने किया. शुक्रवार को अंतिम दिन 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा. मौके पर स्वयंसेवक सुजल, साजन, कौशल, सुधांशु, रिया, काजल कुमारी, काजल मंडल, अनुराग सागर, सलोनी, दीपाली, पायल, लक्ष्मी, अंकित, जय राहुल प्रकाश, लाडली परवीन, चांदनी परवीन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >