Giridih News :शहर में स्ट्रीट फूड दुकानों की जांच, 12 को नोटिस

Giridih News :शहरी क्षेत्र में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट फूड दुकानों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया. यह अभियान डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर चलाया गया.

नेतृत्व फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ राजा कुमार कर रहे था. अभियान की शुरुआत गांधी चौक से हुई, जो बड़ा चौक तक चली. इस दौरान करीब 20 स्ट्रीट फूड दुकानों की जांच की गई. जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली. बिना फूड लाइसेंस के संचालित 12 दुकानों को नोटिस जारी करए सात दिनों में लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया.

अभियान में रंग किया गया

नष्ट

छापेमारी के दौरान कुछ दुकानों पर चंपई रंग का उपयोग पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. दुकानदारों को साफ-सफाई, हाइजीन और सुरक्षित खाद्य सामग्री के उपयोग की हिदायत दी गयी. फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ राजा कुमार ने बताया कि आम लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. तय मानकों का पालन करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >