रांची से एसआरएम की टीम ने बुधवार को पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर मांझीडीह का निरीक्षण किया. टीम में डॉ कमलेश कुमार स्टेट यक्ष्मा पदाधिकारी एसआरएम टीम नोडल रविंद्र कुमार रजक, नागेंद्र कुमार यादव, विनय कुमार और डीपीएम प्रतिमा कुमारी शामिल थे. अस्पताल पहुंचने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिकांत प्रसाद, बीपीएम सरिता कुमारी समेत अन्य चिकित्सकों व कर्मियों ने टीम का बुके देकर स्वागत किया. निरीक्षण चेक लिस्ट के अनुसार हुआ. सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का टीम ने जायजा लिया. इसके बाद ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी और प्रसव गृह की बारीकी से जांच की.
दस्तावेजों की जांच की
अस्पताल की सफाई, संक्रमण से बचाव और रख-रखाव की स्थिति भी टीम सदस्यों ने देखी. दस्तावेजों की भी जांच की. इसमें पाया गया कि अस्पताल में नियमित सफाई हो रही है. परिसर में गंदगी नहीं मिली. सभी कुछ मानकों के अनुसार मिला. मौके पर अमित कुमार गुप्ता, रणधीर सिंह, नंद कुमार दुबे, यूनिसेफ के रीजनल डायरेक्टर शुभम कुमार के अलावा सहिया व संबंधित विभाग के कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
