Giridih News :सारेगामा गीत प्रतियोगिता में श्याम सुंदर व उदिता ने जीता खिताब

Giridih News :कला संगम के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित नंदकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन 13 का समापन रविवार की देर रात पुरस्कार वितरण के साथ हो गया.

कला संगम के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित नंदकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन 13 का समापन रविवार की देर रात पुरस्कार वितरण के साथ हो गया. पुरस्कार कला संगम के संरक्षक व स्व नंदकिशोर प्रसाद के पुत्र अजय सिन्हा मंटू, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, सचिव सतीश कुंदन, सह सचिव मदन मंजरवे, सह संयोजक सुनील भूषण, आजीवन सदस्य डॉ तारकनाथ देव, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, कार्यालय प्रभारी मनोज मुन्ना, राजा सिन्हा, निर्णायक संगीतज्ञ ओरित चंद्रा, राजीव रंजन, दिवानंद प्रसाद, नयनदीप सिन्हा व रविशंकर सिंह ने दिया. सीनियर ग्रुप में श्याम सुंदर गुप्ता प्रथम, निरंजन पंडित द्वितीय, सचिन पंडित तृतीय व सृष्टि सिन्हा चतुर्थ स्थान पर रहे.

इन्हें मिला सांत्वना पुरस्कार

सांत्वना पुरस्कार रिमझिम रानी, पंकज शर्मा, अखिलेश कुमार, धीरज कुमार सिन्हा, संतोष कुमार दास व चुनमुन राम को दिया गया. जूनियर ग्रुप में उदिता मिश्रा, साक्षी रानी, माइन मैत्री व प्रत्यक्षा सुमन पहले चार स्थान पर रहीं. सांत्वना पुरस्कार काव्या कुमारी, ज्योतिका पांडेय, अंशिका राज, प्राची कुमारी, काजल कुमारी, आद्या कुमारी को दिया गया. अध्यक्षीय पुरस्कार अनन्या प्रसाद, आद्या नारायण व अर्पिता मोदी को मिला. प्रतियोगिता के दौरान कला संगम के संरक्षक राजेंद्र बगेडिया, सतविंदर सिंह सलूजा, अंजनी सिन्हा, विकास सिन्हा, सह सचिव शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, सह संयोजक राजेश सिन्हा, आजीवन सदस्य देवेंद्र सिंह, डॉ तारकनाथ देव, अजय शिवानी, अनिल चंद्रवंशी, रविश, शुभम, आकाश, इंद्रजीत, सिद्धांत रंजन, क्रांति साहा, शिलधर प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >