Giridih News :महावीरी झंडे के साथ निकली शोभा यात्रा

Giridih News :प्रखंड के गांवों में श्रद्धालुओं ने महावीरी झंडे के साथ शोभायात्रा निकाला और अखाड़ा में प्रदर्शन किया. शोभायात्रा व अखाड़ा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने को लेकर प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहे.

प्रखंड के गांवों में श्रद्धालुओं ने महावीरी झंडे के साथ शोभायात्रा निकाला और अखाड़ा में प्रदर्शन किया. शोभायात्रा व अखाड़ा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने को लेकर प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहे. देवरी के बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, सीओ श्यामलाल मांझी, देवरी, भेलवाघीटी व हीरोडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, ब्रजेश कुमार, धर्मेंद्र अग्रवाल सदल-बल अपने क्षेत्र में गश्त करते रहे.

चतरो में युवाओं ने दिखाया खेल करतब

चतरो में अखाड़ा कमेटी पुरनाबथान, चतरो (पुरनीगड़िया) मंझलाडीह ने झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली. अखाड़ा में युवाओं ने लाठी, बरछा, भाला, तलवार जैसे पारंपरिक हथियार के साथ हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया गया. झांकी में सीताहरण प्रसंग का मंचन कर कलाकारों ने लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया. इधर, महाष्टमी के अवसर पर शनिवार की रात में अखाड़ा कमेटी खसलोडीह, बंगारो, मंडरो, नीमाडीह, समुआडीह के सदस्य झांकी के साथ मंडरो बाजार पहुंचे और खेल का प्रदर्शन किया. देर रात तक चले अखाड़ा को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >