प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत एक घर से हुई और तेज हवा के कारण कुछ ही देर में आसपास के घरों तक फैल गयी. अचानक हुई घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी.
सात परिवारों का सब कुछ स्वाहा
अगलगी में वासुदेव ठाकुर, शक्ति ठाकुर, मुरली ठाकुर, नागो ठाकुर, बंगाली ठाकुर, सुदामा ठाकुर और अर्जुन ठाकुर के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गये. घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज भी जलकर खाक हो गये.ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
आग लगते ही ग्रामीण बाल्टी, मोटर और पाइप से आग बुझाने में जुट गये. कई लोगों ने जान जोखिम में डालकर गैस सिलेंडर और जरूरी सामान बाहर निकाला. घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी. ग्रामीणों ने कहा कि समय पर दमकल पहुंचता तो नुकसान कम हो सकता था.
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
स्थानीय लोगों ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है. सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत सामग्री, अस्थायी आवास और उचित मुआवजा देने की मांग की है.स्थानीय लोगों ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है. सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत सामग्री, अस्थायी आवास और उचित मुआवजा देने की मांग की है.
