वक्ताओं ने पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाये रखने की आवश्यकता पर जोर दिया.आइक्यूएसी के समन्वयक प्रो योगेश प्रसाद महतो ने कहा कि पृथ्वी को मानव की आवश्यकता नहीं है, बल्कि मानव को पृथ्वी की आवश्यकता है. इसलिए इसके संरक्षण के प्रति सभी को गंभीर होना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति जागरूक होने और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने की अपील की. प्रो गौतम कुमार सिंह ने ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला. कहा : बढ़ता तापमान, अनियमित मौसम और प्राकृतिक आपदाएं मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं. एनसीसी के नोडल अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ पिंटू पांडेय ने पृथ्वी दिवस का महत्व बताया. उप प्राचार्य यशवंत सिन्हा ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने, जल संरक्षण वअधिक से अधिक पौधरोपण पर बल दिया. प्राचार्य डॉ मनोज कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया. कहा कि आनेवाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पृथ्वी छोड़ना हमारी जिम्मेदारी है.
ग्रीन क्लब का किया गया गठन
कॉलेज में ग्रीन क्लब का भी गठन किया गया. इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को नियमित रूप से बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो राजकुमार मेहता, प्रो रजनी कुमारी, डॉ शशिभूषण, प्रो उमा पांडेय, डॉ मधु जायसवाल, प्रो मुजफ्फर हुसैन, कुबेर प्रसाद, विनोद कुमार अकेला सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.
