Giridih News: एसडीओ ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

Giridih News: करीब दर्जनाधिक लोगों की शिकायतें सुनीं तथा आवेदन अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिये गये. मौके पर कई समस्याओं का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया.

डीसी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार मंगलवार को सदर एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने जनता दरबार आयोजित किया. इस दौरान करीब दर्जनाधिक लोगों की शिकायतें सुनीं तथा आवेदन अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिये गये. मौके पर कई समस्याओं का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया.

इन समस्याओं से जुड़े मामले आये

प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी समस्याएं, दिव्यांगजन हेतु ट्राई-साइकिल की मांग, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन, भू-अर्जन, पेयजल, अबुआ आवास, शिक्षा विभाग से संबंधित मुद्दे एवं अन्य व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आयीं. एसडीओ ने सभी आवेदकों की समस्याएं सहजता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >