Giridih News: इंजीनियर बनना चाहता है साइंस डिस्ट्रिक्ट थर्ड टॉपर सोनू

Giridih News: जिले के तिसरी प्रखंड के रहने वाले प्लस टू अग्रवाला हाई स्कूल का छात्र सोनू कुमार बरनवाल ने इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

उन्होंने कुल 500 में से 463 अंक प्राप्त कर 92.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है. उनकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है. सोनू वर्तमान में देवघर में रहकर जेइइ की तैयारी कर रहा है उनका सपना इंजीनियर बनने का है. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. सोनू के पिता संतोष कुमार बरनवाल एक साधारण दर्जी का काम करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं. उनके परिवार में एक छोटा भाई अमित कुमार कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर रहा है और एक छोटी बहन सृष्टि कुमारी कक्षा 3 की छात्रा है. सोनू ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >