संवेदक की मनमानी व पुलिस की कारवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे, किया प्रदर्शन

गांडेय के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में भवन निर्माण में अनियमितता और पुलिस की मनमानी के खिलाफ छात्रों ने सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन।

प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के भवन निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया. साथ ही सड़क जाम कर विरोध जताया. वहीं, सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने छात्रों व अभिभावकों से वार्ता कर जाम को खत्म कराया.

जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय अहिल्यापुर में बन रहे दो मंजिला भवन के निर्माण में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन दिया था. आवेदन के आलोक में डीसी के निर्देश पर उप समाहर्ता ने निर्माण कार्य की जांच भी की थी.

ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद भी संवेदक द्वारा ढलाई का काम किया जा जा रहा था. जब इसका विरोध किया गया तो अहिल्यापुर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की.

पुलिसिया कार्रवाई से नाराज छात्र छात्राओं ने सोमवार को 11 बजे आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए थाना गेट व सड़क को जाम कर दिया. सभी थाना प्रभारी ऐनुल हक खां और एसआई साजिद खान को हटाने की मांग कर रहे थे.

हालांकि, एसडीपीओ ने छात्र छात्राओं, अभिभावकों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर शिकायतें सुनीं उन्हें नोट किया और लिखित आवेदन लिया. उन्होंने जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. साथ ही विद्यालय भवन निर्माण में कथित गड़बड़ी और पठन-पाठन की समस्याओं को लेकर बुधवार को उपायुक्त से वार्ता कराने का भरोसा दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samsul ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >