Giridih News: 2 अक्टूबर को जुटेंगे कई राज्यों के संताली साहित्यकार, गिरिडीह में होगा अखिल भारतीय साहित्यिक सम्मेलन

गिरिडीह में 2 अक्टूबर को संताली लेखक संघ का 17वां वार्षिक साहित्यिक सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें ओलचिकी लिपि और संताली भाषा के संरक्षण पर चर्चा की जाएगी।

गिरिडीह : अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा के 17वें एक दिवसीय वार्षिक साहित्यिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एचई आदिवासी बालक छात्रावास में आयोजक समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दशरथ किस्कू ने की. बैठक में सम्मेलन की तैयारियों और आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

2 अक्टूबर को होगा सम्मेलन

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महान संताली लेखक रामदास टुडू रास्का की जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को 17वां वार्षिक साहित्यिक सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. आयोजन के लिए गिरिडीह कॉलेज हॉल का जायजा लिया गया. सम्मेलन के आय-व्यय पर चर्चा करते हुए सभी के मानसिक, शारीरिक और आर्थिक सहयोग से आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.

सम्मेलन में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा समेत अन्य राज्यों के सैकड़ों साहित्यकारों और समाजसेवियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा.

ओलचिकी लिपि को बढ़ावा देने पर जोर

बैठक में संताली भाषा एवं साहित्य के संरक्षण और संवर्धन के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा संताली भाषा में ओलचिकी लिपि के प्रयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया. झारखंड सरकार से राज्य के सभी स्कूल-कॉलेजों में ओलचिकी लिपि में संताली भाषा की पढ़ाई शुरू करने और शिक्षकों व प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग करने पर भी सहमति बनी.

नवोदित संताली लेखकों को सम्मेलन में मंच देकर उन्हें प्रोत्साहित और मार्गदर्शन देने का भी निर्णय लिया गया. दशरथ किस्कू ने कहा कि गिरिडीह क्षेत्र में इस तरह का साहित्यिक आयोजन पहली बार होने जा रहा है. सम्मेलन के माध्यम से लोगों को महान लेखक रामदास टुडू रास्का और ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू के जीवन-दर्शन को जानने-समझने का अवसर मिलेगा. उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >