Giridih News :रोटरी क्लब के कार्यालय का उद्घाटन

Giridih News :धनवार नगर पंचायत के मायाराम टोला में सोमवार को रोटरी क्लब के कार्यालय का उद्घाटन प्रमुख गौतम सिंह, भाजपा नेता सुबोध राय व गिरिडीह रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर व राष्टगान गाकर किया.

धनवार नगर पंचायत के मायाराम टोला में सोमवार को रोटरी क्लब के कार्यालय का उद्घाटन प्रमुख गौतम सिंह, भाजपा नेता सुबोध राय व गिरिडीह रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर व राष्टगान गाकर किया. इस दौरान रोटरी क्लब गिरिडीह से आये पदाधिकारी राजेंन्द्र बगेड़िया, गौरवनाथ देव, देवेंद्न सिंह, भूपेंद्र सिंह, रवि चूड़ी वाला, अमित गुप्ता, एसपी बगेड़िया, अमित मुंडे, सखे शर्मा आदि ने बारी-बारी से रोटरी क्लब के जनसेवा ही धर्म के उद्देश्य की जानकारी दी. मौके पर रोटरी क्लब राजधनवार में प्रेसिडेंट सुबोध राय व सेक्रेटरी गौतम सिंह को मनोनीत किया गया. नवनियुक्त सचिव व अध्यक्ष ने तन-मन से जन सेवा करने का संकल्प लिया. मौके पर निरंजन तिवारी, मंटू द्विवेदी, सुधीर अग्रवाल, कृष्णा चौधरी, भोला शंकर राय, मनोज बर्णवाल, सहदेव राय, सुनील साव, प्रकाश मंडल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >