Giridih News: रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर ने डॉक्टर और सीए को किया सम्मानित

Giridih News: मौके पर कोषाध्यक्ष दीपक सोंथालिया, ज्योति प्रकाश गुप्ता, सुजय राज गुप्ता, प्रकाश कुमार दत्ता, विकाश शर्मा, सुबोध मोदी, अभिषेक छापरिया, बिकास सिन्हा, अनिल मिश्रा, सुदिप्तो सामंता, मनीष गुप्ता, राकेश कुमार, डॉ निखिल अग्रवाल, अनूप सरावगी, अमित कुमार, विशाल जैन, अजय कुमार गुप्ता, गौतम खेतान, संजय भदानी, दीपक चिरानिया, गौरव सिंघानिया आदि थे.

रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के तत्वावधान में रोटरी दिवस के सत्र 2025-26 का आगाज किया गया. इस उपलक्ष्य में स्थानीय होटल गार्डेन व्यू में एक बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्ष सीए ब्रह्मदेव प्रसाद व सचिव राजेंद्र कुमार तरवे ने अपना पदभार नए सत्र के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए शंकर अग्रवाल, सचिव सीए रवि गाडिया को क्लब का कालर पहना कर सौंपा. इसके साथ ही डॉक्टर्स डे व सीए दिवस के अवसर पर क्लब के नौ सीए सदस्य सुमित अग्रवाल, आकाश रौशन, राकेश कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद, रवि गाड़िया, शंकर अग्रवाल, दीपक सोंथालिया, प्रकाश दत्ता, प्रवीन कुमार को एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही चार डॉक्टर परिमल सिन्हा, रितेश कुमार सिन्हा, निखिल अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >