बैंक ग्राहक को अपराधियों ने बनाया निशाना, डिक्की तोड़ दिनदहाड़े ले उड़े 50 हजार

बेंगाबाद में मंगलवार की दोपहर को अपराधी डिक्की तोड़कर एक ग्राहक के पचास हजार रु लेकर फरार हो गये. अपराधियों ने वारदात को इतनी चतुराई से अंजाम दिया कि बाइक सवार सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी मनी दास और उसके पोता करण दास को भनक तक नहीं लगी.

बेंगाबाद में मंगलवार की दोपहर को अपराधी डिक्की तोड़कर एक ग्राहक के पचास हजार रु लेकर फरार हो गये. अपराधियों ने वारदात को इतनी चतुराई से अंजाम दिया कि बाइक सवार सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी मनी दास और उसके पोता करण दास को भनक तक नहीं लगी. एक किराना दुकान में सामान खरीदने के बाद जब डिक्की में रखने लगा तो डिक्की टूटा देख माजरा साफ हुआ. परेशान होकर इधर-उधर खोजबीन के बाद बेंगाबाद पुलिस को जानकारी दी गयी. जानकारी के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

शादी को लेकर निकाली थी रकम : पीड़ित महुआर पंचायत के जामबाद गांव का है. उसके भतीजा कारू दास की पुत्री की मंगलवार को शादी है. बरात की तैयारी में परिजन जुटे हुए हैं. इधर, मनी दास ने बेंगाबाद स्थित एसबीआई शाखा से 50 हजार रु कारू को देने के लिए निकाली. राशि निकासी के बाद वह एक प्लास्टिक बैग में रुपयों का बंडल, चेकबुक और पासबुक बाइक की डिक्की में राशि रखने के बाद अपने पोता करण दास के साथ बाइक से बेंगाबाद की एक किराना दुकान पहुंचा. बाहर में बाइक खड़ी कर दादा-पोता ने सामान खरीदे. खरीदारी के बाद सामान डिक्की में रखने आया, तो डिक्की टूटी देख हतप्रभ हो गये. राशि सहित चेकबुक और पासबुक गायब थे. जानकारी के बाद पुलिस छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

27 जून को भी हो चुकी है छिनतई :

विदित हो कि एसबीआई शाखा बेंगाबाद से गत 27 जून को झलकडीहा पंचायत के धावाटांड़ की नुसरत परवीन की 80 हजार रु निकासी की पॉलीथिन में रखी रकम अपराधियों ने झपट ली थी. निकासी की रकम पॉलीथिन में रखकर बैंक से बाहर निकली. बाइक से घर जाने ही वाली थी, कि इसी दौरान बाइक सवार अपराधी रुपयों से भरा झोला झपटकर फरार हो गये. कांड सं 83/24 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले के उद्भेदन में जुट गई. हालांकि पुलिस को अहम जानकारियां मिल चुकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >