Girirdih News:रेल लाइन मरम्मत को ले आज सड़क यातायात रहेगा बंद

Girirdih News: सरिया बाजार स्थित रांची-दुमका मुख्यमार्ग रेलवे फाटक एलसी 20 एसपीएल/टी पर रेलवे मशीन पैकिंग से कार्य करवायेगी. इसके लिए चार घंटा सड़क मार्ग चार घंटे अवरुद्ध रहेगा.

सरिया. सरिया बाजार स्थित रांची-दुमका मुख्यमार्ग रेलवे फाटक एलसी 20 एसपीएल/टी पर रेलवे मशीन पैकिंग से कार्य करवायेगी. इसके लिए चार घंटा सड़क मार्ग चार घंटे अवरुद्ध रहेगा. सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो और सरिया बाजार में जाम नहीं लगे, इसके लिए वाहन चालकों से परिवर्तित मार्ग से आवागमन करने की अपील रेलने ने की है. वरीय अनुभाग अभियंता /(रेल पथ) हजारीबाग रोड ने इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर-सरिया को लिखित रूप में दी है. रेलवे फाटक संख्या रेलवे फाटक एलसी 20 एसपीएल/टी पर 10/11 सितंबर 2024 मंगलवार की रात 12:30 बजे से बुधवार सुबह 4:00 बजे तक मशीन पैकिंग से काम किया जायेगा. मरम्मत कार्य को लेकर उक्त अवधि के बीच सड़क यातायात पूर्णत: बंद रहेगा. सरिया थाना को भी इसकी जानकारी दी गयी है. इस समयावधि के बीच सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा. इसकी प्रतिलिपि स्टेशन अधीक्षक व आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी हजारीबाग रोड व वरीय अनुभाग अभियंता (विद्युत) गोमोह को भी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >