Giridih News : शिलान्यास के बाद भी नहीं बनी तीन पंचायतोंं को जोड़ने वाली की सड़क

Giridih News : बगोदर-सरिया रोड के विवेकनगर से लेकर घाघरा तक जाने वाली सड़क बदहाल

Giridih News : प्रतिनिधि, बगोदर. बगोदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है. पंचायत ही नहीं, दो प्रखंड बगोदर-विष्णुगढ़ के इलाके से जुड़ी सड़क की स्थिति भी दयनीय है. वहीं कई जगहों पर तो शिलान्यास के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है. बगोदर-सरिया रोड के विवेकनगर से लेकर घाघरा तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गयी है. बरसात के दिनों या फिर हल्की बारिश में सड़कों पर चलना कठिन हो जाता है, वहीं लगातार दुर्घटनाएं भी होती हैं. यह सड़क तीन पंचायत को जोड़ती है, जिसमें जरमुन्ने पूर्वी, बगोदर पूर्वी और बगोदर पश्चिमी का हिस्सा आता है. पांच किमी से अधिक दूरी तक सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गयी है. ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से से की जा रही है. सड़क का एक हिस्सा बगोदर – सरिया रोड के अंतर्गत आता है तो दूसरा हिस्सा घाघरा को जोड़ता है. उक्त सड़क विवेकनगर, बगोदरडीह, घाघरा के बांधडीह, डुमरियाडीह, कपसाथान, कासियाडीह टोले से होकर गुजरी है, जो बगोदर बाजार और सरिया जाने के लिए लोगों का उपयोग में आता है, जिससे कम दूरी तय करना पड़ता है, लेकिन सड़क जर्जर रहने से बाइक सवार और फॉर व्हीलर को चलने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. बता दें कि एक दशक पूर्व सड़क कालीकरण किया गया था. वहीं कई जगहों पर पीसीसी बनी हुई है. लेकिन अब उक्त सड़क चलने लायक नहीं है जिसे देखते हुए स्थानीय लोगो में शशि कुमार महतो, सुखदेव राणा, चेतलाल महतो, जयलाल महतो, दुलारचंद महतो, पवन महतो समेत ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत कराये जाने की मांग की है.

शिलान्यास के बाद कार्य शुरू नहीं होने का मामला सदन में उठा :

बता दें कि झारखंड विधानसभा में पूर्व के सत्र में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने बगोदर प्रखंड के सरिया रोड स्थित विवेक नगर से बगोदरडीह होते हुए घाघरा तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का मामला उठा चुके हैं, उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत इस सड़क का शिलान्यास 06 अक्टूबर 2024 को किया गया था, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. जनहित को देखते हुए इस महत्वपूर्ण सड़क के अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गयी थी, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके. इसके बाद भी सड़क की निविदा और निर्माण कार्य को लेकर विभाग ने कोई पहल नहीं की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >