गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में बुलेट की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे ग्रामीण की मौत हो गई. इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह अपने गुस्से का इजहार किया.

बेंगाबाद (गिरिडीह), अशोक शर्मा : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में बुलेट की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे ग्रामीण की मौत हो गई. इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार (9 मार्च) की सुबह अपने गुस्से का इजहार किया. मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने लाश के साथ चपुआडीह के पास एनएच मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

गिरिडीह में सड़क पर उतरे दुर्घटना से गुस्साये लोग

शनिवार सुबह करीब 9 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर गए. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम को हटाने में जुट गई. लेकिन, आक्रोशित ग्रामीणों के आगे पुलिस की एक न चली. करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम रही.

दोषी के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजा का आश्वासन

इसके बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जिस बुलेट चालक की वजह से दुर्घटना हुई है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पीड़ित के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा भी दिलाया जाएगा. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और तब जाकर साढ़े 11 बजे लोगों ने रोड को खाली कर दिया. जाम हटने के बाद आवाजाही शुरू हो पाई.

Read Also : गिरिडीह में सड़क हादसा, साला-बहनोई की मौत, दो घायल, शादी में जा रहे थे चारों

घर लौटने के दौरान विशनपुर मोड़ के पास हुई दुर्घटना

बता दें कि देवघर जिले के श्रीदरंगा गांव निवासी कांग्रेस दास (30) चपुआडीह पंचयय के डुमरजोर गांव के अपने मामा के घर बस गए हैं. तीन दिन पूर्व उन्होंने अपने नए आवास में गृह प्रवेश किया था. शुक्रवार की रात अपनी पत्नी के साथ चपुआडीह बाजार आए थे. घर लौटने के दौरान विशनपुर मोड़ के पास बुलेट की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने बुलेट को अपने कब्जे में लिया

मृतक के परिवार में दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद पुलिस ने बुलेट को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई, जबकि चालक फरार हो गया. बुलेट चालक चपुआडीह पंचायत के एक गांव में रिश्तेदार के यहां रहता है, जहां से वह गिरिडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान दुर्घटना हो गई.

Read Also : गिरिडीह में स्कूल बस का एक्सीडेंट, घने कोहरे के कारण ऑटो से हुई टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >