Road Accident in Jharkhand: गिरिडीह में बोरिंग गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

Road Accident in Jharkhand: झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए. दुर्घटना देर रात करीब 12 बजे हुई.

Road Accident in Jharkhand: गिरिडीह जिले के जमुआ में एक बड़ी दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. 3 अन्य घायल हो गए. घटना रविवार की आधी रात को करीब 12:00 बजे जमुआ के कोदंबरी के पास हुई. एक बोरिंग गाड़ी और एक ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ा

घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान अस्पताल में 2 लोगों की मौत हो गई. अब भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जमुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का इलाज चल रहा है. मृतकों में बनियाडीह के महेशलिट्टी गांव के डिस्को राय और टुंडी प्रखंड के रांगाटांड गांव के शीलाचंद टूड्डू शामिल हैं.

अस्पताल में जहां-तहां रखकर किया गया घायलों का इलाज

गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. वाहनों में हुई जबरदस्त टक्कर के बाद जब देर रात 5 घायलों को इलाज के लिए यहां लाया गया, तो पूरी तरह से अव्यवस्था का माहौल था. जहां-तहां घायलों को लिटा दिया गया. कुछ घायलों को बेड पर, तो कुछ को जमीन पर ही लिटा दिया गया.

परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

घायल व मृतक के परिजनों ने अस्पतालकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बताया गया कि यदि अस्पताल के कर्मी समय रहते घायलों को रेफर कर देते या बेहतर तरीके से इलाज करते, तो 2लोगों की मौत नहीं होती. इलाज के अभाव में ही दोनों की मौत हुई है. परिजनों ने बताया कि जब घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, उस वक्त कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था.

इलाज में लापरवाही का आरोप बेबुनियाद : सीएचओ प्रभारी

उन्होंने कहा कि अस्पताल में उस वक्त एक-दो कर्मचारी ही थे. इधर, सीएचओ प्रभारी बलराम सिंह गुजर ने कहा कि जख्मी हालत को में कुछ लोगों को रविवार की रात को लगभग 12:00 बजे यहां लाया गया. इलाज शुरू किया ही गया था कि 2 मरीजों ने दम तोड़ दिया. इलाज में लापरवाही का आरोप बेबुनियाद है.

Jharkhand Trending Video

Also Read

गिरिडीह में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 घायल, एक की स्थिति गंभीर

अलग-अलग दुर्घटनाओं में वृद्धा की मौत, तीन युवक गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >