गिरिडीह में पिकअप वैन ने बुजुर्ग को लिया चपेट में, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

गिरिडीह में पिकअप वैन ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को चपेट में ले लिया. जिससे उनकी मौके पर ही हो गयी. वहीं, मौका पाकर वाहन चालक फरार हो गया.

कुमार गौरव, गिरिडीह : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड के कृषि फॉर्म के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार अहले सुबह चार बजे की है. घटना के बाबत बताया जाता है कि बेलदारी टोला के डोमन साव ( 65 वर्ष) सुबह में शौच कर वापस अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था. तभी अटका की ओर से आ रही एक पिकअप वैन ने उक्त बुजुर्ग को अपने चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

पिकअप वैन का चालक फरार

घटना के बाद पिकअप वैन का चालक मौके पर फरार हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गयी. इसकी सूचना जैसे ही गिरिडीह के बगोदर पुलिस को मिली. वे मौके पर पहुंच बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में ले लिया और बगोदर के एक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रतिदिन शौच के जाता था बाहर

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग प्रतिदिन शौच के लिए घर के बाहर स्थित खेत की ओर जाता था. इस क्रम में आज वह सड़क हादसे का शिकार हो गया. कहा तो ये भी जा रहा है कि घटना से पूर्व पिकअप चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को भी टक्कर मारी. जिसमें सभी को गहरी चोट लगी. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग डोमन साव फेरी लगाकर ब्रेड और खाने-पीने का सामान बेचने का काम करता था.

Also Read: गिरिडीह लोकसभा के उम्मीदवार जयराम महतो पर प्राथमिकी दर्ज, 6 समर्थकों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >