गिरिडीह में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 घायल, एक की स्थिति गंभीर

गिरिडीह में एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें पांच लोग घायल हो गये.जिसमें से एक की स्थिति गंभीर है. सभी एक ही परिवार के थे.

गिरिडीह: गिरिडीह में एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी है. इस घटना में पांच लोग घायल हो गये हैं. जिनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी लोग एक ही परिवार के थे. घटना गुरुवार सुबह ताराटांड थाना क्षेत्र के बडकीटांड मोड़ के पास की है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में चल रहा है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

गिरिडीह से आसनसोल जा रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग गिरिडीह से आसनसोल जा रहे थे. इस दौरान स्पंज लोड ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पंडरी गांव के लोगों ने पुलिस इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

कार के उड़े परखच्चे

बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के साथ हुई टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. वहीं वाहनों की लंबी कतार लग गयी. फिलहाल दोनों वाहनों को पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Also Read: गिरिडीह के कई होटलों में पुलिस का छापा, कई संदिग्ध लोगों की है तलाश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >