Road Accident in Giridih: बगोदर से धनबाद जा रहे कंटेनर ने 4 लोगों को रौंदा, महिला की मौत, 3 घायल

Road Accident in Giridih: गिरिडीह जिले में सड़क पार कर रहे कई लोगों को एक अनियंत्रित टेलर ने रौंद दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. 3 लोग घायल हो गए हैं.

Road Accident in Giridih|बगोदर (गिरिडीह), कुमार गौरव : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कंटेनर ने 4 लोगों को रौंद दिया. इसमें एक महिला की मौत हो गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं.

धनबाद की ओर जा रहे कंटेनर ने 4 लोगों को रौंदा

बगोदर थाना इलाके के जीटी रोड औरा मोड़ पर यह सड़क दुर्घटना हुई. घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि जीटी रोड औरा मोड़ के पास बगोदर से धनबाद की ओर जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित हो गया. इसके बाद उसने सड़क पार कर रहे कम से कम 4 लोगों को कुचल दिया.

सड़क दुर्घटना के बाद लोगों ने कंटेनर को घेर लिया. फोटो : प्रभात खबर

जीटी रोड पर दुर्घटना में एक महिला समेत 3 लोग घायल

गिरिडीह जिले में हुई इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. एक अन्य महिला समेत दो बच्चे घायल हो गये हैं. ये सभी लोग सड़क पार कर रहे थे. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए औरा स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. घायल दोनों बच्चे की स्थिति गंभीर है.

दुर्घटना के बाद लोगों ने जीटी रोड को कर दिया जाम

इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया. घटना की जानकारी बगोदर थाने को मिली, तो तुरंत पुलिस बल को वहां भेजा गया. घटना की जानकारी ली. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया गया. मृतक महिला बगोदर थाना क्षेत्र के दामा की रहने वाली बताई जा रही है.

Also Read

Jharkhand News: ग���रिडीह में ट्रक की स्पीड ने छीन ली 2 परिवारों की खुशियां

Road Accident: गिरिडीह में दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में 1 की मौत, आठ घायल

गिरिडीह में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 घायल, एक की स्थिति गंभीर

Giridih Road Accident : बच्चों से भरी टाटा मैजिक दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन बच्चे घायल, धनबाद रेफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >