गिरिडीह में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह में दो अलग अलग सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गयी है. पहली घटना बेंगाबाद-नवडीहा मुख्य मार्ग पर घटी तो वहीं दूसरी घटना गिरिडीह-गांडेय मुख्य मार्ग की है.

गिरिडीह : गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गयी है. पहली घटना बेंगाबाद-नवडीहा मुख्य मार्ग पर घटी. जहां अनियंत्रित बाइक चालक ने दीवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार और देवनंदन उर्फ राज दास के रुप में हुई है. दोनों छोटकी खरगडीहा पंचायत के बिझेया गांव का रहने वाले थे. जानकारी के मुताबिक वे दोनों पेशे से डीजे संचालक थे और किसी समारोह से वे डीजे सेट कर अपने लौट रहे थे उस दौरान ये हादसा हो गया.

कार की चपेट में आकर युवक की मौत

दूसरी घटना बेंगाबाद के गिरिडीह-गांडेय मुख्य मार्ग के पास मंगलवार की है. जहां देर रात एक कार चालक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया. इससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना में कार भी पलट गयी लेकिन कार में सवार सभी लोग बच कर भागने में सफल रहे. मृत युवक की पहचान भंडारीडीह पंचायत के केशोटांड गांव निवासी मोजिम अंसारी के रुप में हुई. उनके पिता का नाम इस्लाम मियां है. इस घटना के बाद बुधवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास जाम कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >