Giridih News :गर्मी से सूखने लगे नदी और तालाब

Giridih News :मई का महीना खत्म भी नहीं हुआ और गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह से चलनेवाली गर्म हवाएं देर शाम तक जारी रहती है.

धीरे-धीरे बढ़ती जा रही गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं. प्रखंड के साथ-साथ पंचायत की नदी, तालाब भी सूखने लगे हैं. गाय, मवेशी व पक्षी भी पानी के लिए भटकने लगे हैं. गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है.

तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान

सुबह से चलनेवाली गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन कर दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा पसरने लगा है. सुबह-सुबह ग्रामीण जानवरों को चरने के लिए खोलते हैं, तो तेज धूप के करण एक-दो घंटे में ही वे लौटकर घर में उसे बांध देते हैं. सुबह से ही सूरज की तेज किरणों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. अनुमान है कि आनेवाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होगी.

चिलचिलाती धूप से

परेशानी

चिलचिलाती धूप व गर्मी के चलते आम आदमी काफी परेशान है. दोपहर के समय कामकाज को निकले लोगों को धूप से बचने के लिए चश्मा, टोपी व गमछे का सहारा लेते देखा जा रहा है. नवडीहा ओपी क्षेत्र की चिलगा पंचायत के पचंबा, सियाटांड़ पंचायत के नौकाआहरा व पंचायत भवन के पीछेवाले क्षेत्र के सैकड़ों तालब सूखने लगे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि गत एक सप्ताह से पड़ रही तेज गर्मी से नदी व तालाब सूखने लगे हैं, जिससे निस्तारी की समस्या उत्पन्न होने लगी है. जल्द ही तेज बारिश नहीं हुई तो तालाब पूरी तरह सूख जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >