Giridih news: जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में योजनाओं की उपलब्धि की समीक्षा

Giridih news: जिले के विकास से संबंधित सरकार की प्रायोजित योजनाओं नाबार्ड, पीएलपी 2025-26, किसान क्रेडिट कार्ड, जमा साख, महिला स्वयं सहायता समूह की क्रेडिट लिंकेज, पीएमइजीपी की उपलब्धि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आरसेटी के कार्य, स्टैंड अप इंडिया की उपलब्धि एवं एनपीए समेत अन्य मुद्दों पर समीक्षा की गयी.

समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक हुई. डीसी ने योजनाओं की उपलब्धि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये. जिले के विकास से संबंधित सरकार की प्रायोजित योजनाओं नाबार्ड, पीएलपी 2025-26, किसान क्रेडिट कार्ड, जमा साख, महिला स्वयं सहायता समूह की क्रेडिट लिंकेज, पीएमइजीपी की उपलब्धि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आरसेटी के कार्य, स्टैंड अप इंडिया की उपलब्धि एवं एनपीए समेत अन्य मुद्दों पर समीक्षा की गयी. डीसी ने चालू वित्तीय वर्ष में डेयरी, मत्स्य, बकरी, सूअर व पशुपालन पर जोर दिया. उन्होंने सभी बैंकर्स को जीएम, जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित कर पीएमजीइपी के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा वार्षिक ऋण योजना तीसरी तिमाही की समीक्षा की. सभी बैंकों के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >