Giridih News :मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति की समीक्षा

Giridih News :गिरिडीह के अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ व सीओ श्यामलाल मांझी ने अंचल कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसमें राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 12 सौ से अधिक मतदाता वाले केंद्रों पर चर्चा हुई.

17 नये मतदान केंद्र बनाने के लिए चिह्नित करने की बात कही. उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अंचल क्षेत्र के कुल 162 मतदान केंद्रों, वोटरों की संख्या एवं उसकी भौगोलिक स्थिति की समीक्षा की गयी. समीक्षा के बाद आयोग के आदेशानुसार 17 नये मतदान केंद्र बनाने को लेकर सरकारी भवन चिह्नित किये गये हैं. एक मतदान केंद्र को मर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. देवरी अंचल में अब मतदान केंद्रों की संख्या 178 होगी. बैठक में जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, मदन मोहन सिंह, धोकल दास, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी, टुकलाल हाजरा, भाजपा के पंकज राम, माले के प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी, अजय चौधरी आदि मौजूद थे.

17 नये केंद्र के लिए भवन किये गये चिह्नित

समीक्षा के बाद आयोग के आदेशानुसार 17 नये मतदान केंद्र बनाने को लेकर सरकारी भवन चिह्नित किये गये हैं. एक मतदान केंद्र को मर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. देवरी अंचल में अब मतदान केंद्रों की संख्या 178 होगी. बैठक में जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, मदन मोहन सिंह, धोकल दास, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी, टुकलाल हाजरा, भाजपा के पंकज राम, माले के प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी, अजय चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >