Giridih News :राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई का पुनर्गठन

Giridih News :राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश के राज्य स्तरीय प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक मंगल मूर्ति भवन सिरसिया में हुई. बैठक में महासंघ गिरिडीह जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से सुरेंद्र पांडेय जिलाध्यक्ष, संजीव कुमार महामंत्री, विकास कुमार, विजेंद्र सेठ, दीपक कुमार, विनोद प्रसाद वर्मा, राजकुमार राज व आशुतोष कुमार क्रमशः उपाध्यक्ष, मंत्री (सचिव ), संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता व मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी चुना गया. चयन प्रक्रिया में शिक्षक-शिक्षाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया. बैठक के अंत में नव चयनित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. शिक्षकों की समस्या दूर करने का आह्वान किया गया. साथ ही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ध्येय वाक्य राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज को साकार करने पर सहमति बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >