Giridih News :डुमरी में धूमधाम से मनायी गयी रामनवमी

Giridih News :डुमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में रामनवमी धूमधाम से मनायी गयी. सुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा. विभिन्न अखाड़ा दलों द्वारा जुलूस निकाला गया. इसमें आकर्षक झांकी भी शामिल थी.

डुमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में रामनवमी धूमधाम से मनायी गयी. सुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा. विभिन्न अखाड़ा दलों द्वारा जुलूस निकाला गया. इसमें आकर्षक झांकी भी शामिल थी. डुमरी, जामतारा, इसरी बाजार, रांगामाटी, रोशनाटुंडा, नगरी, निमियाघाट, पोरदाग, गलागी, असुरबांध, चेगरो, कुलगो, चालमो, भरखर, चैनपुर, घावाटांड़, बिरपोक के महावीर मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. लोगों ने अपने घरों व मंदिरों में पूजा-अर्चना कर महावीर झंडे गाड़े. जुलूस में महिलाओं की भी रही भागीदारी : दोपहर बाद विभिन्न अखाड़ा कमेटियों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला. जुलूस में काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया. जुलूस निर्धारित रास्तों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल पहुंचा. यहां अखाड़ा के खिलाड़ियों ने करतब दिखाये. झांकी समिति जामतारा और राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी इसरी बाजार की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चौक-चौराहों पर तैनात थी पुलिस : स्थानीय प्रशासन की ओर से त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. डुमरी एसडीओ जितराय मुर्मू, एसडीपीओ सुमित प्रसाद, इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद जुलूस पर नजर रखे हुए थे. डुमरी और निमियाघाट थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात थे. बीडीओ अन्वेषा ओना, अंचलाधिकारी शशिभूषण वर्मा, डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >