भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान

भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के धनवार प्रखंड के कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया.

राजधनवार. भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के धनवार प्रखंड के कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान कोडरमा संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में लोगों से समर्थन देने की अपील की. वह ओरखार, वेनूसारण , घोसकेडीह, हेमरोडीह, बोदगो समेत अन्य गांवों में लोगों से मिले. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए विकास से जनता खुश है. देश के कोने कोने तक विकास किया है. माताओं को धुआं से बचाने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया. गरीबों को राशन, विधवा व वृद्ध को पेंशन दिया. विदेशों में भी भारत का मान समान बढ़ाया. मौके पर पंकज सिंह, अशोक राय, राजेंद्र यादव, विनोद यादव आदि मौजूद थे.

तिसरी.

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में भाजपाइयों ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. भाजपा कार्यकर्ता संतोष सिंह, विजय यादव, विकास यादव, पीयूष सिंह, राजेश प्रसाद यादव, रवींद्र यादव, छत्रधारी राणा ने भड़ारी, योगिया पहरी, गादी में लोगों से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को समर्थन देने की अपील की. इस दौरान भाजपाइयों ने ग्रामीणों से मिलकर मोदी सरकार के कार्यों का उल्लेख किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >