Giridih News: खुदरा शराब दुकान को ले जनप्रतिनिधियों व आम जनता में आक्रोश

Giridih News: इसरी बाजार में प्रस्तावित खुदरा शराब दुकान का स्थान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मानकों के विरुद्ध है. पत्र में बताया गया है कि यह दुकान पारसनाथ उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है.

इसरी बाजार में प्रस्तावित खुदरा शराब दुकान को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है. पंचायत समिति सदस्य रिक्की जायसवाल ने मंगलवार को उत्पाद अधीक्षक गिरिडीह को पत्र सौंपकर शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है. सौंप गये पत्र में पंचायत समिति सदस्य ने कहा है कि स्टेशन रोड, ईसरी बाजार में प्रस्तावित खुदरा शराब दुकान का स्थान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मानकों के विरुद्ध है. पत्र में बताया गया है कि यह दुकान पारसनाथ उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. इसके अलावा जिस स्थान पर शराब दुकान खोलने की योजना है, उसके मात्र 50 मीटर के दायरे में राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी और शिव मंदिर स्थित हैं जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती हैं. ऐसे पवित्र स्थलों के समीप शराब दुकान खुलने से श्रद्धालुओं को असुविधा होने की संभावना जताई गई है. स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि स्टेशन रोड, इसरी बाजार जैन धर्म के महातीर्थ स्थल शिखरजी जाने का मुख्य मार्ग है. इस मार्ग के आसपास दिगंबर जैन, तेरहपंथी जैन एवं श्वेतांबर जैन समाज के मंदिर स्थित हैं. शराब दुकान की मौजूदगी से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत होंगी, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक गरिमा भी प्रभावित होगी. जन प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं एवं सामाजिक ताने-बाने को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित शराब दुकान को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए. पंसस ने इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी को भी भेजी गई है ताकि जल्द से जल्द इस मामले में संज्ञान लेकर उचित निर्णय लिया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >