Giridih News :मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

Giridih News :झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश के आलोक में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गिरिडीह पचम्बा में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्राचार्य केशव कुमार व स्कूल मैनेजर सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य केशव कुमार ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया व कार्यक्रम के उद्देश्य, मुद्दा एवं अभिभावकों की भागीदारी पर बातें रखी. चर्चा के दौरान मुख्य रूप से विद्यालय में 100 प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति, छात्रों में लर्निंग गैप को कम करना, अभिभावक शिक्षक सहयोग का समर्थन, रेल परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन, माता-पिता की भागीदारी तथा व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी प्रदान की गयी. कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व झारखंड राज्य पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया.

75 प्रतिशत उपस्थिति आवश्यक

विद्यालय के मैनेजर सत्येंद्र कुमार ने सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त होने के उपरांत उसके कार्य गतिविधियों एवं 75 प्रतिशत पस्थित की बाध्यता के बारे में स्पष्ट रूप से बताया तथा अभिभावकों से आग्रह किया कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर हम बच्चों का सर्वांगीण विकास करें. साथ ही बच्चों को अभिभावकों के साथ सभी क्लास टीचर ने अपनी अपनी कक्षाओं में ले जाकर उनकी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कार्यों तथा कक्षा गतिविधियों के बारे में बताया. बैठक में काफी संख्या में अभिभावक व सभी शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >