Giridih News :मदरसा इम्दादिया में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, लगे मुर्दाबाद के नारे

Giridih News :मदरसा इम्दादिया पचंबा के बच्चों व उलेमाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया और आतंकी ठिकानों पर हमले पर खुशी जतायी. बच्चों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये.

फोटो, गांडेय.

गिरिडीह. भारत की सेना ने ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक किया है. इससे पूरे देश मे खुशी है. मदरसा इम्दादिया पचंबा के बच्चों व उलेमाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया और आतंकी ठिकानों पर हमले पर खुशी जतायी. बच्चों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये. उलेमाओं ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग आज सरकार और सेना के साथ खड़े हैं. देश में धर्म, जाति और वर्ग का भेद मिट गया है. आज हम भारतीय एक है.आतंकियों ने हमें बाटने की साजिश की थी, लेकिन आज हम लोग मदरसा से संदेश देते हैं कि मुल्क पर आंच आयी तो किसी से भी हम लोग टकराने को तैयार है. मदरसा के सदर इरफानुल हक सचिव इमरान आलम ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाये. आतंकी किसी के नहीं होते हैं. इसलिए इसो के खात्मे के लिए पाकिस्तान की बर्बादी जरूरी है. कारी इनामुल हक, मतीन राइन, डॉ जहांगीर ने कहा आतंकियों ने धर्म पूछकर आतंकियों ने हमें बाटने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पता ही नही हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम की एकता ऊपर से बन कर आयी है. इसे चंद आतंकी क्या पूरा पाकिस्तान नहीं तोड़ सकता है. कहा कि हमारी सेना ने हमारा सिर फख्र से ऊंचा कर दिया. मौके पर हाफिज असद आलम, मुफ्ती मसूद, मिंहाज राइन, खैरुल बसर, मो एजाज, मो तल्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >