Giridih News: डॉ आई अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर

Giridih News: निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान की तैयारी, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग स्थल और अन्य आवश्यक प्रबंधों पर चर्चा की. फरदीन इम्तियाज़ अहमद ने कहा कि यह प्रतियोगिता मेरे दादा के नाम से होता है और इस वर्ष 25वां वर्ष है यानी सिल्वर जुबली वर्ष है तो इसे बहुत ही यादगार बनाया जायेगा.

आगामी 14 सितंबर से प्रारंभ होने वाले डॉ आई अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. मंगलवार को झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद गांधी मैदान तेलोडीह पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान की तैयारी, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग स्थल और अन्य आवश्यक प्रबंधों पर चर्चा की. फरदीन इम्तियाज़ अहमद ने कहा कि यह प्रतियोगिता मेरे दादा के नाम से होता है और इस वर्ष 25वां वर्ष है यानी सिल्वर जुबली वर्ष है तो इसे बहुत ही यादगार बनाया जायेगा. कहा कि यह राज्य का सबसे बड़ा प्रतियोगिता है. इसे राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है. तेलोडीह के मुखिया शब्बीर आलम ने कहा 14 सितंबर को राज्य को नगर विकास उच्च शिक्षा पर्यटन और खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे. जबकि फाइनल में गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन समेत राज्य के कई मंत्री गांधी मैदान आयेंगे. टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष रिजवान आलम उर्फ पप्पू ने कहा कि टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है. यह टूर्नामेंट खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल की मुख्यधारा से जोड़ने का एक बड़ा प्रयास है. मोके पर शमशाद अंसारी, मो. सरफराज, मो. नवाजिस, मो. एजाज, हारून रशीद समेत कई लोग मौजूद थे. इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक कमेटी के संरक्षक, अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी और मेम्बर मौजूद रहे. गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट जिले का सबसे बड़ा माना जाता है और प्रमुख आयोजनों में से एक है. हर साल सैकड़ों दर्शक मैच देखने पहुंचते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >