Giridih News :आजसू पार्टी के प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी शुरू

Giridih News :आजसू पार्टी का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 21 फरवरी को मधुबन स्थित मध्य लोक में होगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो सहित गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, चतरा व कोडरमा जिला के पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे.

सांगठनिक मजबूती व विस्तार पर बनेगी रणनीति, केंद्रीय अध्यक्ष समेत सांसद-विधायक होंगे शामिल

आजसू पार्टी का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 21 फरवरी को मधुबन स्थित मध्य लोक में होगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो सहित गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, चतरा व कोडरमा जिला के पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे. इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू की गयी है. पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय साहू ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी चल रही है. लगातार बैठक हो रही है. सम्मेलन में उक्त जिलों के 76 पदाधिकारियों के अलावे महिला मोर्चा, छात्र संघ के पदाधिकारी शामिल रहेंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जिलास्तरीय आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. श्री साहू ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को धारदार बनाना है. सांगठनिक मजबूती व विस्तार को लेकर रणनीति बनेगी. कहा कि राज्य सरकार जनता से किया वादा को पूरा नहीं कर रही है. इसके खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी. इसके लिए वरीय नेताओं का सबों को मार्गदर्शन प्राप्त होगा. उन्होंने बताया कि सम्मेलन को लेकर झंडा, बैनर, होर्डिंग्स लगाये जायेंगे.कमेटियों का हो सकता है पुनर्गठन

विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से जिले में संगठन को धारदार बनाने के लिए कमेटियों के पुनर्गठन की संभावना व्यक्त की जा रही है. पूर्व में गिरिडीह जिले में आजसू पार्टी की गतिविधियां में कमी आयी है. पार्टी के कुछ नेता दल छोड़ चुके हैं, तो कई सुस्त पड़ गये हैं. ऐसे में सम्मेलन के माध्यम से संगठन में जान फूंका जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >